केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : देशभर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही है।
क्या है पीएम उज्ज्वला योजना ?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन कर रही महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है ताकि वे लकड़ी और कोयले के धुएं से बच सकें।
पीएम उज्ज्वला योजना के उद्देश्य
महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा: महिलाओं को धुएं में खाना पकाने से होने वाली बीमारियों से बचाना।
पर्यावरण संरक्षण: स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना।
जीवन स्तर में सुधार: महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन को सरल बनाना।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ ?
पात्रता मानदंड
इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा।
आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
महिला भारत की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
महिला गरीब परिवार से होनी चाहिए जिसके पास बीपीएल राशन कार्ड हो।
महिला के परिवार के पास पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से है तो परिवार की वार्षिक आय ₹1,00,000 से कम होनी चाहिए।
यदि आवेदक शहरी क्षेत्र से है तो परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 से कम होनी चाहिए।
मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए जरूरी दस्तावेज:
योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
आधार कार्ड
राशन कार्ड
बैंक खाता नंबर
फोटो
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें:
सबसे पहले PM Ujjwala Yojna की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वहां PM उज्ज्वला योजना 2.0 लिंक पर क्लिक करें।
अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) को चुनें।
गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उज्ज्वला योजना का आवेदन फॉर्म भरें।
मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद रसीद डाउनलोड करें।
मोबाइल से आवेदन करना क्यों आसान है?
अब आप अपने स्मार्टफोन से घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब आप मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
Tags
देश समाचार
