बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ए एसपी अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं सीएसपी गौरव पाटिल डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों से होते हुए फ़्लैग-मार्च निकाला गया ।
फ्लैग मार्च शिकारपुरा थाने से प्रारंभ होकर रियाज पहलवान की दुकान शिकारपुरा चौकी गणेश चौराहा ज्ञानवर्धनि पांडुमल चौराहा कमल चौक गाँधी चौक सुभाष चौक अड्डे की मस्जिद बुधवारा चौराहा सिंधीपुरा गेट से होते हुए आजाद नगर चौराहा पर खत्म हुआ फ्लैग मार्च में सीएसपी गौरव पाटिल डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी थाना प्रभारी शिकारपुरा कमल सिंह पवार गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादोन निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं शहर के चारों थाने का पुलिस बल सम्मिलित रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार