राजपुरा में 3100 सौ गाय के कंडो से होगा होलिका का दहन , भक्त प्रह्लाद और होलिका की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

बुरहानपुर :- स्वामी विवेकानंद गणेश उत्सव समिति राजपुरा द्वारा होलिका के महापर्व पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है भक्त प्रहलाद और होली का त्यौहार एक पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है जो भक्ति सत्य और अहंकार के विनाश का प्रतीक है हारण्यकश्यप की बहन होलिका को आग में ना जलने का वरदान प्राप्त था उसने प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने का निश्चय किया ताकि वह जलकर भस्म हो जाए लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होली का ही जलकर राख हो गई और भक्त प्रहलाद सुरक्षित बच गया इस घटना की याद में होली के पहले दिन होली का दहन किया जाता है

सत्य की हमेशा विजय होती है अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है जो भक्ति प्रेम और आनंद का प्रतीक है मंडल द्वारा विगत 25 दिन पहले से कंडे बनाने का कार्य शुरू किया गया इसमें महिलाएं बच्चे युवा युवतियों एवं बुजुर्ग महिलाएं शामिल है होलिका का दहन में देशी कपूर इलायची हवन सामग्री देशी गाय घी का होगा उपयोग समिति के संरक्षक दिलीप श्रॉफ मुकेश शाह बंटी नागोरी देवानंद इंगले गौरव नागर अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा बुरहानपुर जिले में कंडो की होली जले एवं पर्यावरण सुरक्षित रहे।

समिति अध्यक्ष अमोल भगत ने बताया बुरहानपुर में समिति से प्रेरित होकर 20जगह पर होली जलाने का संकल्प लिया है समिति के इस मुहिम में लोगों ने जागरूकता बताइए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post