एसपी देवेंद्र पाटीदार ने किया थाना खकनार का आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली का लिया जायजा

बुरहानपुर :- मंगलवार की रात्रि बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार, द्वारा पुलिस माइक्रो बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु थाना खकनार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने थाना परिसर अभिलेखों के संधारण लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया इस दौरान एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक प्रमुख निर्देश देते हुए कहा।

लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए थाना एचसीएम एवं मुंशी को  समस्त रजिस्टर्स को अपडेट रखने निर्देशित किया चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु हॉट स्पॉट चिन्हित कर वहां प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने, एवं थाने के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर रखने हेतु निर्देश दिए।

VCNB रजिस्टर की जांच वार्षिक निरीक्षण रजिस्टर (VCNB) में दर्ज सभी प्रविष्टियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए .E-FIR प्रणाली का अवलोकन थाने में लंबित E-FIR मामलों की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए E-Sakshya ऐप का उपयोग पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को E-Sakshya ऐप के नियमित उपयोग हेतु जागरूक किया गया।

डिजिटल समन्स ,वारंट निष्पादन  समन्स और वारंट की डिजिटल प्रक्रिया का निरीक्षण कर सभी मामलों में डिजिटल निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हिस्ट्री शीट की समीक्षा पिछले तीन वर्षों में तैयार की गई हिस्ट्री शीट की समीक्षा कर आवश्यकता अनुसार नई हिस्ट्री शीट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

थाना परिसर की सफाई एवं रिकॉर्ड प्रबंधन थानों में स्वच्छता बनाए रखने और रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई SC/ST अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की स्थिति की जांच कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया माइक्रो बीट प्रणाली का निरीक्षण सभी बीटअधिकारियों को अपनी बीट में नियमित भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने और जानकारी को इन्फॉर्मेशन बुक में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर पुलिस से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट्स को आम जनता तक शीघ्र पहुंचाने हेतु सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया पुलिस कर्मियों की समस्याओं की सुनवाई* निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया और आवश्यक समाधान हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण सभी थानों में CCTV कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई जिन कैमरों में कोई समस्या पाई गई उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के एवं थाना क्षेत्र के संवेदनशील व व्यस्ततम इलाक़ों में जन अभिप्रेरण कर अधिक से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने हेतु निर्देशित किया गया।

कस्टोडियल डेथ के विषय को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी एवं स्टाफ कोआरोपियों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए यह निरीक्षण जिले में सुदृढ़ पुलिसिंग और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए गए हैं ताकि जनता को अधिक सक्षम और डिजिटल सेवाएँ प्रदान की जा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post