बुरहानपुर :- पिछले साल बुरहानपुर की सीके ग्रैंड कॉलोनी में दो घरों से करीब 5 लाख रुपए की चोरी हुई थी लेकिन चोरी का मामला अब तक नहीं सुलझ सका है पीड़ित बार-बार थाने जाकर पूछताछ कर रहा है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
निराकरण न होने के बाद मंगलवार को कलेक्ट कार्यालय मपहुंचकर जन सुनवाई में पीड़ित मधुबाला मुकेश गुजराती और गौरव त्रिपाठी ने इस मामले की शिकायत की दोनों ने बताया कि 12 फरवरी 2024 को उनके घरों में चोरी हुई थी अगले दिन लालबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
मधुबाला गुजराती ने बताया कि घर से सोना, चांदी और नकदी चोरी हुई थी करीबन 5 लख रुपए की चोरी हुई थी सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी हर दो महीने में वे पुलिस से जांच की प्रगति पूछते हैं पुलिस हर बार जांच जारी होने की बात कहती है पीड़ितों का कहना है कि शहर में हाल में हुई चोरियों के मामले जल्द सुलझ रहे हैं पुलिस हमारे मामले में भी तेजी से कार्रवाई करे पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी दिए गए थे चोरी को 13 महीने 13 दिन हो चुके हैं।
जन सुनवाई में मौजूद एडिशनल टीआई ओपी तंतवार ने लालबाग थाना प्रभारी से चर्चा की उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार