बुरहानपुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, देर रात हंगामा , पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति काबू में


बुरहानपुर - जिले में मंगलवार रात एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिससे शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध दर्ज कराया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए जिले के एसपी देवेंद्र पाटीदार और कलेक्टर हर्ष सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनी हुई है और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post