वन माफियाओ ने 217 पेड़ों के अनुमति लेकर काट दिए सैकड़ो पेड़ जनसुनवाई में पहुंच कर कलेक्टर को की शिकायत

बुरहानपुर :- यह देखने में आया है कि नेशनल हाईवे फोर लेन निमार्ण हेतु शाहपुर से इच्छापुर मार्ग पर बाधक वृक्षको को काटने कि अनुमति अग्रवाल नाम कि किसी कंपनी ने ठेका लिया है और उक्त मार्ग पर चिनहित जिन वृक्ष को काटने का परमिट जारी हुआ है उसके विरुध्द अमार्यदित रूप से मनमाने तरीके से जो पेड हाईवे से नहीं लगे है उन पेड़ो को भी काटा जा रहा है संबंधित अग्रवाल नाम कि ठेकेदार कंपनी द्वारा उक्त मार्ग में आने वाले वृक्षको को काटने का जो उप ठेका स्थानिय लोगो को दिया गया है वे उप ठेकेदार रात्री के अंधेरे में चिन्हित वृक्ष के अलावा नेशनल हाईवे फोर लेन मार्ग के अतिरिक्त वृक्षको कि अंधाधुंद कटाई करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है हजारो पेड उक्त ठेकेदार कंपनी के द्वारा मौके पर काट दिये गये है जबकि ज्ञात हुआ है कि संबंधितम ठेकेदार को पेड काटने कि अनुमति दी गई है उक्त अनुमति कि आड मे संबंधित ठेकेदार द्वारा नेशनल हाईवे फोर लेन मार्ग से भिन्न और गैर चिन्हित मनमाने तरीके से काटकर धराशाही कर दिया गया है जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

इसको लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में आप पार्टी के युथ विंग प्रदेश साह सचिव शेख अब्दुल वसीम ने अपर कलेक्टर को शिकायत की अब्दुल शेख वसीम ने कहा कि शाहपुर से इच्छापुर मार्ग तक नेशनल हाईवे बन रहा है उसके अतिरिक्त रोड पर हरे भरे बड़े झाड़ आ रहे हैं थे उससे संबंधित ठेकेदार ने अंधाधुन हरे भरे बड़े बड़े पेड़ों की कटाई कर दी जबकि मांत्र 217 पेड़ों के काटने की अनुमति मिली थी लेकिन अब तक उन्होंने 600 से अधिक बड़े पेड़ काटकर मोटी कमाई की है नहीं तहसीलदार वन विभाग के रेंजर प्रशासन का ध्यान आकर्षित है जिसके चलते वन माफिया के हौसले बुलंद है हरे भरे बड़े पेड़ों को काटकर साजिनो में बेच रहे हैं इन वन माफियाओ पर शख्त से शख्त कार्यवाही करके जो अवैध रूप से मोटी कमाई कमाई है वह कमाई सरकारी खजाने में जमा करें और इन पर एफआईआर दर्ज करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post