ताप्ती सेवा समिति ने नवागत कलेक्टर का बुरहानपुर आगमन पर स्वागत किया ,गांधी समाधि स्थल पर श्रमदान के लिए किया आमंत्रित

बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह के बुरहानपुर जिले में प्रभार लेने पर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं शहर की समस्याओं और समिति के अभियान से अवगत कराया।
ताप्ती सेवा समिति जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने बताया- प्रत्येक महीने की आखिरी तारीख को ताप्ती सेवा समिति ने ताप्ती नदी के सतियारा घाट स्थित गांधीजी के समाधि स्थल पर श्रमदान कर सफाई का संकल्प लिय है। 31 जनवरी को गांधीजी की पुण्यतिथि से यह अभियान शुरू किया है। जिसमें कलेक्टर हर्ष सिंह को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, संरक्षक राजीव खेड़कर, उपाध्यक्ष मंसूर सेवक, उपाध्यक्ष प्रेमलता साकले, अताउल्ला खान, सचिव धर्मेंद्र सोनी, मोहन दलाल, राजकुमार बछवानी, पुनीत साकले, भूपेंद्र जुनागड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post