शासकीय उर्दू स्कूल में मनाया नशामुक्ति जागरूकता शिविर : छात्रों ने भरे संकल्प पत्र

 शास.उर्दू स्कूल में मनाया मद्य निषेध संकल्प दिवस

बुरहानपुर (निप्र) : मध्य निषेध संकल्प दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संपूर्ण जिले में नशा मुक्ति जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत आज शासकीय उर्दू स्कूल के छात्रों के मध्य नशा मुक्ति के दुष्परिणाम, बचाव एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया ।
इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉक्टर मनोज अग्रवाल द्वारा बताया गया कि नशा वास्तव में एक ऐसा धीमा जहर है, जो हमारे शरीर में धीरे-धीरे प्राणघातक रोगों को जन्म देता है और व्यक्ति को धीमी गति से मृत्यु शैया पर पहुंचा देता है। 

अकेले हमारे देश में परिवर्ष लगभग 12 से 15 लाख लोगों की नशे की वजह से मौत हो रही है।

लीनेस क्लब अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सांकले जी ने बताया कि आज के युग में नशाखोरी सबसे बड़ी समस्या है इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के साथ समाज और व्यक्तियों सभी को सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी। तभी इस समस्या का अंत होगा।

कार्यक्रम में नशामुक्ति प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध वाले साइन एज का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई एवं संकल्प पत्र भरवा गए। 
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य,टीचर्स एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post