बुरहानपुर जिले में शनिवार को नौकरी में रिटायर हुए एक अफसर को अनूठी विदाई दी गई. नगर परिषद शाहपुर में पिछले 8 साल से सीएमओ रहे जेपी गुहा को रिटायरमेंट के दिन उनके सहकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने यादगार बना दिया।
सीएमओ और उनकी पत्नी को कर्मचारियों ने को बग्घी पर बैठाकर विदा किया.
पिछले 8 साल से नगर परिषद में सीएमओ पद पर तैनात जेपी गुहा और उनकी पत्नी को रिटायरमेंट के दिन सहयोगी कर्मचारियों ने दुल्हा-दुल्हन की तरह सजाकर गाजे-बाजे के साथ बग्घी पर विदा किया. विदाई समारोह में लोगों ने भी शिरकत किया. माहौल ऐसा था मानों बारात जा रही हो।
सीएमओ को नगर परिषद के दफ्तर से बग्गी में विदा किया गया
रिपोर्ट के मुताबिक सीएमओ के रिटायरमेंट कार्यक्रम में नगर परिषद के दफ्तर से बग्गी में विदा किया गया. सीएमओ को दुल्हा और उनकी पत्नी को दुल्हन की तरह सजाया गया था. खास बात यह रही कि बग्घी के सारथी बने थे नगर परिषद अध्यक्ष के पति वीरेंद्र तिवारी, जिसने में भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया।
विदाई
गौरतलब है बुरहानपुर में हुई यह अनोखी विदाई न सिर्फ शहर में बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई, बल्कि लोगों को आकर्षित करने में भी पीछे नहीं रहा. आमतौर पर रिटायरमेंट को औपचारिक और गंभीर रूप से मनाया जाता है, लेकिन इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि विदाई भी खुशी और जश्न के साथ मनाई जा सकती है।
1988 में सेवा में शामिल हुए
डीजे व गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। अधिकारी जगदीश ने शाहपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिससे वह लोगों की पहली पसंद बन गए। जगदीश गुहा 1988 में सेवा में शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद उन्होंने 2013 में शाहपुर का कार्यभार संभाला। हालाँकि बाद में उनका यहाँ से तबादला कर दिया गया। 2021 में उन्हें फिर से शाहपुर की कमान सौंपी गई।
Tags
बुरहानपुर समाचार