चमत्कारी पत्थर की अनोखी मान्यता, 11 लोग सिर्फ उंगलियों से उठा लेते हैं पत्थर, 300 साल पुराना इतिहास


मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम सुक्ता खुर्द में एक चमत्कारी पत्थर की कहानी प्रचलित है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह पत्थर शिवा बाबा और माताजी के मंदिर परिसर में स्थित है और इसकी प्राचीनता करीब 300 साल बताई जाती है।
स्थानीय लोगों की माने तो यह पत्थर अपनी खास विशेषताओं के कारण अद्भुत और चमत्कारी है। कहा जाता है कि इस पत्थर को 11 लोग सिर्फ अपनी उंगलियों से छूकर उठा सकते हैं। इस अनोखी मान्यता को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं और इस पत्थर के रहस्य को जानने का प्रयास करते हैं।

पत्थर से निकलता है चमत्कारी जल!
श्रद्धालुओं के मुताबिक, यह पत्थर वर्षा ऋतु में अपने आप में पानी संचित कर लेता है, जो धीरे-धीरे एक कुएं में इकट्ठा होता रहता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पानी में चमत्कारी गुण हैं, और इसके स्पर्श से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। यही कारण है कि श्रद्धालु इस जल को पवित्र मानते हैं और इसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं।
इस पत्थर के चमत्कार को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और इसकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। यह पत्थर न केवल एक धार्मिक स्थल के रूप में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक प्राकृतिक चमत्कार के रूप में भी प्रसिद्ध है, इस पत्थर की देखभाल और संरक्षण के लिए एक समिति गठित की गई है, जो इसकी साफ-सफाई और सुरक्षा का ध्यान रखती है। यह पत्थर एक महत्वपूर्ण धार्मिक और प्राकृतिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है और लोगों को इसके चमत्कार को देखने के लिए आकर्षित करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post