संत निरंकारी मिशन ने ताप्ती नदी के राजघाट पर चलाया सफाई अभियान


बुरहानपुर - संत निरंकारी मिशन और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से 'स्वच्छ जल-स्वच्छ मन' अभियान का तीसरा चरण चल रहा है। इस अभियान के तहत देशभर में 1600 से अधिक स्थानों पर जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए अमृत परियोजना का आयोजन किया जा रहा है।

बुरहानपुर में इस परियोजना के तहत रविवार को ताप्ती नदी के राजघाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई के साथ-साथ लोगों में जल संरक्षण की भावना को विकसित करना है। दीपक तंबोली सेवादल संचालक महू ने बताया आज देशभर में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

संत निरंकारी मिशन, बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कहना है कि प्रकृति हमें एक सुंदर उपहार के रूप में मिली है। हमारी जिम्मेदारी है कि इसे और अधिक सुंदर बनाकर छोड़ें।

कमेटी कन्वीनर दीपक जयसिंघानी के अनुसार, यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post