बुरहानपुर, 21 फरवरी, 2025:-* संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 23 फरवरी 2025 को परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा।
*इसी श्रंखला में बुरहानपुर ब्रांच द्वारा भी 23 फरवरी रविवार, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ताप्ती नदी के राजघाट स्थल पर नदी के आंचल, किनारे एवं प्रांगण की सफाई की जाएगी।*
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षा, हमारा प्रयास ऐसा होना चाहिए कि जब हम इस दुनिया से जाएं, तो धरती और अधिक सुंदर और शुद्ध अवस्था में छोड़ें। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है।इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके।
Tags
बुरहानपुर समाचार