प्रयागराज गंगाजल लेने महापौर अध्यक्ष महाकुंभ के लिए बुधवार रात्रि को रवाना हुए

बुरहानपुर :— अखिल भारतीय राष्ट्रीय महापौर परिषद अध्यक्ष बुरहानपुर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव पुर्व महापौर अतुल पटेल निगम के एम आई सी चैयरमैन बुधवार मध्यरात्रि को रवाना हुए और प्रयागराज गंगा जल लाने गए उस पवित्र गंगाजल से शहर के मंदिरों में अभिषेक किया जायेगा।

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने महाकुंभ में रवाना होने के अवसर पर कहा कि गंगाजल को शुद्धि और पुण्य का प्रतीक माना जाता है और इसका उपयोग भगवान महादेव के अभिषेक में धार्मिक मान्यता प्राप्त है महाकुंभ 2025 प्रयागराज त्रिवेणी से पवित्र जल निकाय के जल स्त्रोतो में छोड़ा जाएगा ओर मंदिरों का अभिषेक किया जाएगा इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महापौर परिषद अध्यक्ष बुरहानपुर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल,निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव पुर्व महापौर अतुल पटेल पुर्व उप नेता प्रतिपक्ष अमर यादव,निगम एम आई सी चैयरमैन धनराज महाजन, संभाजी सगरे ,भरत इंगले, महेंद्र इंगले, पार्षद राजेश महाजन, भारत भुजडे, अशोक महाजन ,संतोष महाजन, संजय शाह, गौरव महाजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post