बुरहानपुर :- जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के चौंडी गांव में ग्रामीणों ने सकारात्मक पहल की शुरुआत की है दरअसल गांव में निर्मित कच्ची महुआ शराब और उसके दुष्प्रभाव से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने शराबबंदी लागू करने का बीड़ा उठाया है गांव के पटेल व प्रमुख व्यक्तियों ने गांव में शराब पीने और बिक्री पर रोक लगाई है।
इतना ही नहीं शराब बेचने व बनाने पर भी 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा इसके अलावा शराब बेचने या बनाने का सही पता बताने वाले शख्स को 2 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है में बीते दिनों एक बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है इस फैसले की चौतरफा सराहना हो रही हैं टीआई ने भी इस फैसले की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा इससे प्रेरित होकर अन्य गांवों में भी ऐसे निर्णय किया जाना चाहिए ताकि गांव को शराब मुक्त किया जा सके।
बता दें कि हाल ही में लिए गए फैसले से गांव में व्यापक बदलाव आया है युवा नशे की लत से दूर हो गए हैं गांव में एक बूंद शराब तक नही मिल रही हैं शराब से गृह क्लेश होते थे लेकिन अब लोगों को गृह क्लेश से निजात मिल गई हैं इससे महिलाएं खुशी से गदगद हो गई हैं गांव के पुरुष व युवा खेती बाड़ी में मजदूरी के लिए जाने लग गए है साथ ही गांव में शराबियों के हुडंगता से मुक्ति मिल चुकी हैं।
गौरतलब है कि चौंडी गांव अवैध शराब बनाने और बेचने के लिए क्षेत्र में काफी मशहूर हो चुका था अन्यत्र गांवों के ग्रामीण यहां शराब खोरी के लिए पहुंचते थे इससे गांव का माहौल बिगड़ने लग गया था लोग शराब के नशे में झगड़ा करते थे इस परेशानी को देखते हुए गांव में बैठक आहूत की गई इस बैठक में शराब पीने और बनाने पर रोक लगाने का फैसला लिया इस पर सबकी सहमति बन गई लोगों फैसले का समर्थन किया इसके बाद बदलाव की कहानी लिखी गई हैं अब गांव शराब मुक्त हो गया है इस गांव में एक भी व्यक्ति शराब का सेवन नही करता है वह रोजी रोटी के लिए मेहनत मजदूरी से जुड़ गया है इस बदलाव शराबबंदी से आया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार