कोरोना काल के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 301 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुलिस कार्मियो को कर्मवीर योद्धा पदक देकर अधिकारी कर्मचारियों को किया सम्मानित।

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के आदेश से जिले में पुलिस विभाग द्वारा कोरोना काल महामारी की रोकथाम एवं उससे उत्पन्न अद्भुत चुनौतियों से संघर्ष के दौरान पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किये गये अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता को मान्यता देते हुये शुक्रवार को रेणुका पुलिस लाइन बुरहानपुर मे कुल 301 अधिकारी कर्मचारी को बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार द्वार कर्मवीर योद्धा पदक देकर सम्मानित किया गया।

बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार,ए एसपी अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल डीएसपी महिला शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर रक्षित निरीक्षक बुरहानपुर सुनील दीक्षित थाना प्रभारी चौकी प्रभारी एवं सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post