थाना नेपानगर क्षेत्र में मिले 15 वर्षीय गुम बालक को डायल-112/100 जवानों ने परिजन से मिलाया

बुरहानपुर :- बुरहानपुर के थाना नेपानगर क्षेत्र में नोडल पॉइंट के पास एक 15 वर्षीय बालक एफ़ आर व्ही स्टाफ को घूमते हुए मिला डायल-112/100 स्टाफ ने बालक को संरक्षण लिया बालक के गुम होने के सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से डायल 112/100 स्टाफ को जानकारी में थी पुलिस स्टाफ ने सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 17-2-2025 रविवार को शाम 7 बजे दी गयी।

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुजीत यादव एवं पायलेट सालिकराम अहिरे ने बालक के गुम होने की सूचना से बालक के परिजन का संपर्क नंबर लिया डायल 112/100 जवानों ने बालक के परिजन को संपर्क कर उन्हे नेपानगर थाने बुलाया और परिजन के आ जाने के बाद पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को उनके सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post