निगम आयुक्त ने टी.एल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राजस्व और संपत्ति कर वसूली तेज करने के सख्त निर्देश दिए


बुरहानपुर:— नगर निगम के एम आई सी हॉल में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सभी विभागीय अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में जहां पर भी मैरिज गार्डन हॉल धर्मशाला में शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है उनसे कचरा शुल्क एवं सीवरेज शुल्क वसूला जाए।
निकाय क्षेत्र में शहर में संपत्तिकर के नामांतरण प्रकरणों की फाइलों को जल्द से जल्द निराकरण करने तथा करदाताओं के नामांतरण के प्रमाण पत्र जल्द बना कर जल्दी जारी करे।

निकाय क्षेत्र में कमर्शियल ट्रेड लाइसेंस बनाना अनिवार्य होगा शहर में संचालित सभी दुकानदारों को निगम में आकर अपना ट्रेड लाइसेंस बना ले अन्यथा निरीक्षण के दौरान पाये जाने पर दुकान स्टोर्स को सील करने की कार्यवाही की जाएगी संजीवनी क्लीनिक लगभग पूरे बनकर तैयार हैं जो पूर्ण कर जल्दी ही शासन को हैंडओवर कर दिए जाएंगे शहरी क्षेत्र मे पसरा अतिक्रमण पर त्वरित कार्यवाही कर हटाए निकाय क्षेत्र में शिकस्त मकानों को चिन्हित कर उन्हें गिरने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर भी शहर में वाटर प्लस तथा ODF++ GFC को का कार्य भी करे सफाई से संबंधित कार्य को सभी वार्डो में निरंतर साफ-सफाई की जाए तथा निर्देश दिए संपत्ति व राजस्व वसूली को लेकर भी सभी अधिकारियों को वसूली करने तथा नामांतरण प्रकरणों का जल्द समय सीमा में करने के निर्देश दिए सीएम हेल्पलाइन को लेकर आयुक्त सख्त दिखे सभी का जल्दी निराकरण करे।

बैठक में आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने टीएल मीटिंग में सभी को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए सभी अधिकारियो को प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पर बैठक में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू,सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिमा वर्मा, सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन,कार्यालय अधिक्षक संदीप तिवारी, योजना प्रभारी संजय शाह,राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे,जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे,शेख इशाक सुरेश यादव,श्याम श्रीवास्तव,नगर निगम के इंजीनियर अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post