बुरहानपुर : श्री प्रेमचंद हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार आयोजित दीपावली मिलन समारोह में लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक आदरणीय अर्चना चिटनिस दीदी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में अति प्राचीन धर्म धरोहर के संरक्षण एवं सर्वांगीण विकास कार्यों के निर्माण कर धर्म पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की |
समारोह में उपस्थित आमंत्रित भक्तों अतिथियों को संबोधित करते हुए बुरहानपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रदीप पाटील ने निर्माण स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी |
धर्म गुरु महंत पुष्करानंदजी महाराज ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं आशीर्वाद प्रदान किया |
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अतिथियों का सनातनी परम्परा अनुसार शाल श्रीफल पुष्प हार से आत्मीय अभिनंदन स्वागत करते हुए स्मृति स्वरूप सुन्दरकाण्ड की प्रति और श्री प्रेमचंद हनुमान जी का चित्र भेंट दी |
सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम का समापन प्रभु हनुमान जी की महाआरती पश्चात् लगभग ८०० भक्तों की भोजन प्रसादी के साथ हुआ |
गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश सुगंधी तथा आभार प्रदर्शन ट्रस्ट सचिव श्रीमती सुनीता आशीष शर्मा ने प्रगट किया |
Tags
बुरहानपुर समाचार