बुरहानपुर।* शहर की सामाजिक संस्था ताप्ती सेवा समिति द्वारा मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बुरहानपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय कुमार अयरे एवं गुफरान बेग रविंद्र राठौर अनिल धनगर रविंद्र गौतिरगे के प्रमाण पत्र, शाल, श्रीफल से सम्मान किया। ताप्ती सेवा समिति जिलाध्यक्ष सरिता भगत ने कहा- मूर्तिकार अजय भाई ने अयोध्या में जाकर एक महीना तक श्रीराम जी की मूर्तियां बनाई थी। 15 अगस्त और 26 जनवरी पर प्रशासन की झांकियां बनाने में माहिर है। अजय अहिरे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य है। अपने जीवन में दिव्यांगता के बावजूद क्रिकेट और कबड्डी में अपना नाम बनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता भगत, धर्मेंद्र सोनी, मंसूर सेवक, प्रेमलता साकले, अत्ताउल्लाह खान, देवदास राठौर, प्रवक्ता विवेक हकीम, सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार