सहायक विकासखण्ड प्रबंधक गुप्ता की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त

बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जनपद पंचायत बुरहानपुर अंतर्गत सहायक विकासखण्ड प्रबंधक संविदा अजय गुप्ता की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की गई है कलेक्टर भव्या मित्तल ने यह कार्यवाही प्रशासकीय एवं वित्तीय अनियमितता कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर की है लेख है कि अजय गुप्ता द्वारा प्रशासकीय कार्यो में रूचि नहीं ली गई गुप्ता की स्व सहायता समूह द्वारा लगातार शिकायतें भी विभाग को मिल रही थी शिकायतों की जांच करने पर कार्यो में लापरवाही सामने आयी। उक्त कृत्यों के चलते इन्हें कई बार नोटिस भी जारी किये गये लेकिन उनके द्वारा कार्यो में कोई सुधार नहीं लाया गया निरंतर वरिष्ठ कार्यालयों के आदेशांे-निर्देशों की अवेहलना की गई गुप्ता का यह कृत्य शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का प्रतीक है।
कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा गुप्ता को 6 अगस्त, 2024 को चेतावनी पत्र जारी कर कार्य में सुधार लाने हेतु अवसर प्रदान किया गया परन्तु इनके द्वारा कार्य में कोई सुधार नहीं लाया गया अजय गुप्ता का यह कृत्य मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्रानुसार के बिन्दु क्रमांक-7.2 की उप कंडिका 5 के विपरीत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post