बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल संगठन पर्व के अंतर्गत मंगलवार को सुंदर नगर में अटल कुंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने अपेक्षित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम के सुझाव लिए।
भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे से रायशुमारी में जिले भर से अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों में उत्साह नजर आया बारी बारी से निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा ने 13 मंडल अध्यक्ष पद के लिए सुझाव लिए प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के मंडलों की रायशुमारी की गई जिसमें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, लोक मान्य तिलक मंडल, सरदार पटेल मंडल, राज माता अहिल्यादेवी होलकर मंडल के अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम मांगे दोपहर बाद बहादरपुर, शाहपुर, फोपनार, डोईफोडिया, दरियापुर, खकनार, नेपानगर, नावरा, धूलकोट मंडल के अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई
संगठन पर्व जिला प्रभारी व निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया की संगठन पर्व का चरण संपन्न हो चुका है दूसरे चरण के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष पद की रायशुमारी की गई है यह सूची प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी यहां से नामों पर विचार किया जाएगा पर्यवेक्षक महेंद्र भटनागर ने कहा की सभी 13 मंडलों के लिए अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों में उत्साह और समंवय नजर आया इस अवसर पर पर्यवेक्षक महेंद्र भटनागर सह निर्वाचन अधिकारी कैलाश पारीक, सह निर्वाचन अधिकारी अरुण पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, सुभान सिंह सोलंकी, राहुल जाधव सहित अन्य सभी अपेक्षित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
*इन अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी जप्रतिनिधि हुए शामिल*
रायशुमारी में मंडल में निवासरत मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी या मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, वर्तमान नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम पार्षद भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम-मंडल के पूर्व अध्यक्ष, निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष, नगर निगम महापौर उपस्थित रह सकेंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार