बुरहानपुर :- ग्राम मोहम्मदपुरा में मोबाइल टॉवर का विरोध ग्राम वासियों द्वारा हो रहा है शनिवार दोपहर में काफ़ी बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपन विरोध दर्ज कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर टॉवर हटाने की मांग की उन्होंने कहा की अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तु मेढ़े ने कहा की एक दिन पहले भी रहवासियों ने टॉवर का विरोध किया था कुछ देर काम बंद हुआ फिर रात में चालू करा दिया गया मजबूरी में हमें कलेक्ट्रेट कार्यालय आना पड़ा क्योंकि उसके रेडिएशन से काफी गंभीर बीमारी होती है पूरे ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे इसकी शिकायत लेकर पहुंचे हैं।
सुनीता मावस्कर ने कहा कि घरों के बीच में टॉवर लगाया जा रहा है इसकी ऊंचाई भी अधिक है मोहम्मदपुरा गांव में टॉवर का निर्माण हो रहा है ऊंचाई अधिक होने से हमें अंदेशा है कि आगे चलकर इसके गिरने से हादसा हो सकता है टावर का रेडिएशन काफी ज्यादा गंभीर होता है जिससे हमारे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं इसीलिए ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है इससे रेडिएशन से लोग बीमार होंगे ग्रामीणों ने कहा कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा इस दौरान काफी बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार