मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह - कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोपित किये पौधें , स्कूली छात्राओं ने दी आदिवासी नृत्य की शानदार प्रस्तुति

बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर अंतर्गत स्वच्छता सह-वृक्षारोपण अभियान एवं वोकल फॉर लोकल प्रोत्साहन कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील विधायक अर्चना चिटनीस विधायक सुश्री मंजू दादू महापौर माधुरी पटेल जनप्रतिनिधि कलेक्टर भव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत कतारबद्ध तरीके से पौधे रोपित किये अभियान के तहत परिसर में कुल 1 हजार 550 पौधों का रोपण किया गया। 
सांसद पाटील ने कार्यक्रम में उपस्थितजनों को दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य हर क्षेत्र में अग्रसर है बिजली पानी रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बन चुका है इस अवसर पर सांसद पाटील ने जलसंरक्षण के संबंध में बात रखते हुए प्रोत्साहित किया।

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं दीपावली त्यौहार की बधाई देते हुए कहा कि संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया यह सराहनीय कार्य है इसके लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई ।

नेपानगर विधायक मंजू दादू एवं महापौर माधुरी पटेल ने भी सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई व शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित रहा। इसका मुख्य उद्देश्य अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे भी अपने परिसर और आसपास साफ-सफाई रखें। इसे आगे भी निरंतर जारी रखें।

छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

कार्यक्रम में सावित्रीबाई फूले कन्या शासकीय उ.मा.विद्यालय की छात्राओं ने आदिवासी नृत्य हमारो रेशमी रूमाल हवा में उड़ी जाये की शानदार प्रस्तुती देकर दर्शकों का मनमोह लिया कार्यक्रम में अतिथियों ने बुरहानपुर जिले में अन्य क्षेत्र से आये निर्माण श्रमिकों को उपहार भेंट करते हुए सम्मानित भी किया गया।

वोकल फॉर लोकल-केेले के रेशे से बनाये गये उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने का प्रयास
वोकल फॉर लोकल के तहत जिले में केले के रेशे से बनाये गये उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में स्व सहायता समूह द्वारा बनाये गये विभिन्न उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया जिसका अतिथियों द्वारा अवलोकन करते हुए प्रशंसा भी की गई।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, संयुक्त अशोक कुमार जाधव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post