बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में 2 अक्टूबर को पाड़ो की टक्कर में पशु क्रूरता की ख़बर प्रमुखता से दिखाई गई थी जिसके बाद खबर का बड़ा असर देखने को मिला है, दरअसल खबर दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है, बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने मेला आयोजकों पर बड़ा एक्शन लिया है, इस मामलें में पुलिस ने मेला समिति अध्यक्ष सहित 9 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है, पुलिस ने बीएनएस सहित पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शाहपुर में मेला हुआ था, इस मेले में पशुओं को आपस में लड़ाया गया जो पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है, यह जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन हैं, जिसके चलते इस मामलें में बीएनएस की धाराओं सहित पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, इसमें 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, पुलिस मामलें की जांच में जुटी हैं, पुलिस के मुताबिक इस मामले मे आरोपियों के नाम बढ़ सकते है।
Tags
बुरहानपुर समाचार