बुरहानपुर जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करें-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदलसिंह कंसाना, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सचिव सहित संबंधित अधिकारियों से चर्चा एवं पत्राचार कर ने क्षेत्र के किसानों की मांग पर रबी वर्ष 2024-25 के लिए कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की तत्काल उपलब्ध सुनिश्चित करने की मांग रखी। जिस पर मंत्री श्री कंसाना ने संबंधित अधिकारियों को उर्वरक की तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर जिले में रबी मौसम में केला, गन्ना, मक्का, गेंहू एवं चना की बुवाई प्रांरभ हो गई है। जिसमें डी.ए.पी., एन.पी.के. उर्वरक किसानों द्वारा उपयोग किया जाता है, वर्तमान में जिले में एन.पी.के. उर्वरक 12ः32ः16, 10ः26ः26 किसानों को उपलब्ध होने में समस्या हो रही है। जिसको देखते हुए किसानों द्वारा लगातार उर्वरक की मांग की जा रही है। श्रीमती चिटनिस ने व्यापक कृषकहित में बुरहानपुर जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की बात रखी।

Post a Comment

Previous Post Next Post