बुरहानपुर -नगर में चली आ रही 400 वर्ष पूर्व की प्राचीन परंपरा में प्रति वर्ष भगवान बालाजी के रथ को खींचने का अपना पौराणिक महत्व है, रथ खींचने से सारे दुःख दूर होते वैभव व खुशहाली आती है, इसी शुभ कार्य का सौभाग्य ताप्ती सेवा समिति को आश्विन माह की पाँचवीं तिथी के दिन हिरणों के जोड़े पर आरुढ भगवान बालाजी के रथ को खींचने का सौभाग्य मिला l समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साकल्ले, संरक्षक राजीव खेडकर, सचिव धर्मेंद्र सोनी, मिडिया हेड जय गंगराडे, ने पूजन आरती कर रथ खींचकर पथरूढ़ किय. इस अवसर पर सदस्यता प्रमुख अजय राठौर, जैकी चड्डा, विजय राठौर,साकल्ले जी के साथ अनेक भक्त गण उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार