सोलाबरडी वन ग्राम और वन चौकी गड़ताल में ग्रामवासी व वनरक्षको को नशामुक्ति शपथ दिलाई गई


बुरहानपुर (निप्र) : नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे मध्य निषेध सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संपूर्ण जिले में नशा मुक्ति जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत आज दिनांक 5 अक्टूबर को विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा सोलाबरडी वन ग्राम और वन चौकी गड़ताल के ग्रामवासी ,वनरक्षकों को नशा ना करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के जिला वॉलिंटियर वन परिरक्षक अंतलाल भारती द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं नशा ना करने की शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर प्रदीप माली वन पाल, बिलोर सिंह उप सरपंच गड़ताल, प्रेम सिंह पंचायत सदस्य,दीपक तायडे वन पाल, सुमित तोमर वन रक्षक एवं युनुस तड़वी पंचायत सचिव इत्यादि भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post