बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले से नवरात्रि में शहर से चुनरी यात्रा का आयोजनहर साल की तरह इस साल भी होगा रविवार सुबह शहर से 151 मीटर चुनरी लेकर भक्त 22 किलोमीटर पैदल चलकर इच्छादेवी मंदिर पहुंचेंगे चुनरी यात्रा में वारकरी समाज की झांकी निकलेगी इसके साथ हजारों भक्त पैदल माता के दर्शन के लिए जाएंगे पिछले दस साल से चुनरी यात्रा का आयोजन हो रहा है शुक्रवार को आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता में जानकारी दी।
चुनरी यात्रा संयोजक गजेंद्र पाटिल ने बताया की पिछले दस साल से सुख-शांति, समृद्धि के लिए सभी समाजजनों के साथ इसका आयोजन हो रहा है इस बार रविवार सुबह 7.30 बजे फव्वारा चौक के नवदुर्गा मंदिर से चुनरी यात्रा की शुरुआत होगी 151मीटर लंबी चुनरी को मातृ शक्ति अपने हाथों में लेकर चुनरी यात्रा में चलेंगी इस बार चुनरी यात्रा में वारकरी समाज की झांकी भी शामिल होगी इसमें वारकरी संप्रदाय अनुयायियों की डिंडी यात्रा भी चलेगी और ढोल पथक भी शामिल रहेगा हजारों की संख्या में भक्त 22 किलोमीटर माता के जयकारे लगाते हुए इच्छादेवी पहुंचेंगे और माता को चुनरी चढ़ाएंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार