आप जो हींग खा रहे हैं, वो असली है या नकली? नकली हींग से हो सकता है नुकसान


हींग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, ये हमारे शरीर को बीमारियों से बचाता है. पर क्या आप जानते है की अगर आप नकली हींग खाएंगे तो इससे शरीर को तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है. 
आइए जानते हैं कि असली-नकली की पहचान कैसे करें


1. हींग को जलाकर देखे

असली हींग की पहचान करते समय ये बहुत ही जरूरी होता है, इससे हमारा स्वास्थ्य जुड़ा होता है ऐसे में अगर आपको हींग की पहचान करनी हो तो उसे जला कर देखें की वो असली है या नकली. अगर वो असली हींग होगी तो जलने पर उसकी लौ चमकदार हो जाती है. साथ ही आपको बता दें की नकली हींग आसानी से जलती नहीं है.

2. रंग से पहचानें

हींग की पहचान आप रंग से भी कर सकते है, आपको बता दें, की हींग का असली रंग हलके भूरे रंग में होता है, साथ ही इसे धी में छोंक लगाने से ये फुलने लगता है फिर इसका रंग लाल रंग में बदल जाता है. ऐसा न होने पर आप तुरंत ही अपना हींग को बदल लें क्योंकि ये असली हींग नहीं है. साथ ही आपको बता दें कि पानी में घोलने पर असली हींग पानी की तरह सफेद हो जाता है लेकिन वही नकली हींग में कोई बदलाव नहीं होता है.

3. महक से पहचाने

आपको बता दें, की असली हींग की महक जल्दी जाती नहीं है. अगर आप हींग को हाथ में लेकर साबुन से धोएंगे तो असली हींग की महक जल्दी नहीं जाती है वही अगर नकली हींग हो तो उसका महक तुरंत ही निकल जाता है, जिससे आपको खुद फर्क पता चल जाता है।

नकली हींग में क्या-क्या होता है?

मिलावटी हींग में आटा, साबुन, क्ले, चूना और पत्थर का चूरा मिलाया जाता है. नकली हींग खाने से पाचन तंत्र में समस्याएं हो सकती हैं. नकली हींग, गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए बेहद नुकसानदायक होती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post