खकनार पुलिस ने साई मंदिर के सामने यात्री प्रतिक्षालय के पास अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करो को घेराबंदी कर पकड़ा

बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण क्रय विक्रय परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन व एएसपी अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है

दिनांक 7/10/2024 को थाना प्रभारी खकनार निरी.अभिषेक जाधव अपनी टीम प्रआर शादाब अली आर. गोलू खान आर. जितेन्द व आर.चालक संदीप के साथ मुखबीर की सुचना प्राप्त होने पर साई मंदिर के सामने यात्री प्रतिक्षालय खकनार के पास पहुंचे जहा बताये गये हुलिये के तीन व्यक्ति बैठे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा नाम पता पुछते उन्होने अपना नाम नितिन पिता दत्तु वाडकर उम्र 27 साल निवासी वय जिला सतारा महाराष्ट्र दूसरा यश पिता बबन चौहान उम्र 19 साल निवासी बाउधन जिला सतारा महाराष्ट्र तीसरा बाल अपचारी नाबालिक होना पाया गया तीनो के कब्जे से 1-1 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल कुल कीमती 45000 रुपये की जप्त कर विधिवत् उन्हे गिरफ्तार किया गया वापसी पर आरोपीयो के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 607/24 धारा 25 (1-B) (a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया आरोपीयो से अवैध हथियारो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post