जानिए आपकी सेहत के लिए कौन सा दूध ज्यादा फायदेमंद है?पैकेट वाला दूध, टेट्रा पैक या कच्चा दूध


कौन सा दूध है सेहत के लिए फायदेमंद?

कच्चा दूध- 

इस तरह का दूध डायरेक्ट गाय भैंस से निकालकर पीने वाला दूध होता है। कई बार इस दूध में हानिकारक बैक्टीरिया भी पैदा हो सकते हैं। पशु की सफाई ठीक से न की गई हो या फिर दूध निकालने वाला बर्तन ठीक से क्लीन न हो तो ये नुकसान कर सकता है। हालांकि इस दूध को गर्म करके पी सकते हैं। कच्चा दूध सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

पैकेट वाला दूध- 

कई कंपनियां पैकेट बंद दूध बेच रही हैं। ये दूध पाश्चराइज्ड और होमोजिनाइज्ड होता है। इस दूध को पहले एक खास हाई तापमान पर गर्म किया जाता है और तुरंत ठंडा किया जाता है, जिससे दूध के अंदर पाए जाने वाले बैक्टीरिया और अशुद्धियां खत्म हो जाती हैं। ऐसे दूध में विटामिन डी और कई दूसरे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। हावर्ड यूनिवर्टी में हुए एक रिसर्च की मानें तो पैकेज बंद पॉलिथिन वाला दूध सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। प्लास्टिक में BPA (रासायनिक बिस्फेनॉल ए) होता है। प्लास्टिक में पाया जाने वाला ये BPA कई बीमारियों का कारण बनता है।

टेट्रा पैक दूध- 

इस दूध को सबसे ज्यादा सुरक्षित और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। टेट्रा पैक में मिलने वाले दूध को अल्ट्रा हाई टेंपरेचर (Ultra-High Temperature) पर हीट किया जाता है। कई बार इसे उच्च तापमान पर कम समय के लिए रखा जाता है और तुरंत ठंडा कर देते हैं। इस दूध 6 लेयर्स वाले डब्बे में पैक किया जाता है। टेट्रा पैक वाले दूध को कहीं ज्यादा हेल्दी और सेफ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post