बुरहानपुर :- बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया जिले के आबकारी वृत उत्तर दक्षिण एवं नेपानगर के क्षेत्र में दिनांक 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक दबिश के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 64 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा 12 पावर प्लेन देसी मदिरा जप्त की गई ।
2660 लीटर तैयार महुआ लहान मौके पर सैंपल लेकर नष्ट भी किया गया ।
कार्यवाही के दौरान बरामद सामग्री का मूल्य लगभग 3 लाख 10 हजार रुपए है ।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार आबकारी उप निरीक्षक एस एस मोरे आरक्षक बसंत जटाले अनीता रावत सलोनी गौड़ पद्मेश त्रिपाठी नरेंद्र कुमरावत उपस्थित रहें।
Tags
बुरहानपुर समाचार