प्री करवा चौथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन , 100 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा


बुरहानपुर | फेस्टिवल सीजन चल रहा है। करवा चौथ आने वाला है। जिसको लेकर शहर की मार्केट सजनी शुरू हो गई है, रौनक बढ़ गई है। वहीं शहर में अलग-अलग जगह प्री करवा चौथ मनाया जा रहा है। 

शहर की महिलाओं की टीम ने प्री-करवा चौथ इवेंट का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। 
इसमें गेम्स रखे गए। डांस, मस्ती और गीतों के माध्यम से महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारी शुरू कर मनोरंजन किया। 

आयोजक शीतल पोपली, नीलम लखोटिया, शीतल श्राफ, शोभा वाधवानी, शोभा टिल्लानी ने बताया करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण होता है। इस मौके पर हम सभी साथ मिलकर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, निजी स्कूल की डायरेक्टर मंजूषा चौकसे, आस्था राय, देवांशी चौकसे की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। 
इस दौरान मंजू शर्मा, रितु उपाध्याय,अनामिका बरौले,फाल्गुनी सोनी सहित महिलाएं मौजूद थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post