हरी मिर्च का सेवन शरीर के लिए है काफी लाभदायक

हरी मिर्च सेहत के लिए गुणकारी साबित हो सकती हैं, इसलिए इसका हर रोज यूज लेना चाहिए। वैसे तो हरी मिर्च हर सब्जी में यूज ली जाती हैं, लेकिन हर रोज एक या दो मिर्च रोज खाई जाएं तो इसकी बात ही कुछ ओर होगी। इसमें विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी कारगार साबित होते हैं। चलिए आपको बताते हैं हरी मिर्च के लाभ के बारे में.

हरी मिर्च के सेवन दिल से जुडे रोगों के होने की सम्भावना काफी हद तक कम हो जाती है और साथ ही रक्त थक्को की बीमारी से भी निजात मिलती है।

हरी मिर्ची में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिस वजह से हमारे शरीर और ख़ास कर हमारी स्किन किसी भी संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रहती है।

अगर आपको हाई ब्लड प्रैशर की परेशानी है तो ऐसे में हरी मिर्च का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

लाल मिर्च या अन्य तरह के चटपटे मसाले पाचन क्रिया को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। जबकि हरी मिर्च खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त तो रहती है। साथ ही सुचारू रूप से काम भी करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post