बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन ए एसपी अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में शिकारपुरा पुलिस द्वारा एक आदतन अपराधी के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की गई है ।
एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिनांक 6/8/2024 को आदेश पारित कर शिकारपुरा थाना क्षेत्र के आदतन आरोपी नितु पिता जग्गु बेनीवाल उम्र 26 वर्ष निवासी बलवाड टेकरी जैनाबाद को एक वर्ष की अवधि के लिये जिला बुरहानपुर एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलों खण्डवा खरगोन हरदा बडवानी की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया था।
आरोपी नितु पिता जग्गु बेनीवाल के द्वारा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जिला बुरहानपुर के आदेश की अवहेलना करते बुरहानपुर जिले की सीमा में दिनांक 12/9/2024 को बुरहानपुर छोटे ताप्ति पुल के पास जैनाबाद से गिरफ्तार किया गया है जिसके व्दारा दिनाँक 11.9.2024 की रात्रि में अपनी पत्नी के साथ बलवाड टेकरी जैनाबाद अपने घर पर लडाई झगडा कर मारपीट की गई फरियादिया की रिपोर्ट पर अप.क्र. 374/2024 धारा 296,351(3), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी नितु के विरूद्ध अपराध धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया उक्त कार्यवाही में थाना शिकारपुरा प्रभारी निरीक्षक कमलसिंह पंवार उप निरीक्षक अलीमउद्दीन प्रआर. 94 रफीक खाँन प्रआर.444 लालसिह डाबर की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
बुरहानपुर समाचार