शिवाजी नगर में गणेश स्थापना के चौथे दिन कुछ लोगों के घर बैठी मां लक्ष्मी , विधि विधान से पूजा अर्चना कर लगाए 56 भोग

 बुरहानपुर - उपनगर लालबाग शिवाजी नगर में श्री गणेश चतुर्थी एवं श्री गणेश स्थापना के चौथे दिन विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ मां लक्ष्मी की स्थापना की जाती है यह स्थापना ढाई दिनों तक रहती है महिला अनीता चित्ते ने बताया की मां लक्ष्मी अपने भाई को मिलने आती है गणेश चतुर्थी के पांचवें दिवस मां लक्ष्मी को कई व्यंजनों के छप्पन भोग चढ़ाते हैं दूर-दूर से लोग मां लक्ष्मी के दर्शन कर मन्नत भी मांगते हैं मन्नत पूरी होने पर अगले साल साड़ी चूड़ी जेवर मां लक्ष्मी को अर्पण करते हैं यह मां लक्ष्मी की पूजा जो भी भक्त मानपूर्वक श्रद्धा से मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है ऐसा बताया गया महालक्ष्मी स्थापना कि दूसरे दूसरे दिवस प्रसाद का आयोजन भी किया जाता है जिसमें लोगों को बुलाकर बिठाकर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है पीयूष प्रकाश शिंदे किशन धड़क एवं राजेश सूर्यवंशी भगवत पवार ने बताया कि यह महालक्ष्मी पूजा मे परिवार के जो भी सदस्य बाहर गांव नौकरी या परिवार छोड़कर अपने क्षेत्र से दुर गया हो वह भी इस पूजा में शामिल होता है एवं घर वापस आता है जिसमें महिलाएं मां लक्ष्मी का दर्शन कर हल्दी कुमकुम देकर एक दूसरे के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post