बुरहानपुर :- हर साल की तरह इस साल भी लगने वाले बालाजी मेले को लेकर तैयारियां तेज चल रही है सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने भाजपा नेता गजेंद्र पाटील आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने सीएसपी गौरव पाटिल एसडीएम पल्लवी पौराणिक नगर निगम उपायुक्त ज्योति सुनारिया कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू तहसीलदार रामलाल पगारे थाना प्रभारी कमल सिंह पवार यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर के साथ ताप्ती नदी के तट पर स्थित सतियारा घाट पर भगवान श्री बालाजी मेला स्थल का निरीक्षण कर जयजा लिया यहां अस्थाई मंदिर में भगवान बालाजी महाराज भक्तों को दर्शन देंगे जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के श्रद्धालु आते हैं।
भाजपा नेता गजेंद्र पाटील ने कहा मेला स्थल पर सफाई और बिजली की पर्याप्त व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता में है जिस मार्ग से बालाजी महाराज के रथ का आवागमन होता है उस मार्ग को भी ठीक कराया जाएगा वहीं मेला स्थल पर दुकानें लगवाने के लिए लेआउट भी तैयार होगा
निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर शाह आदित्य प्रजापति मंदिर पुजारी मोहन बालाजीवाले मुन्ना बालाजीवाले महाजनापेठ वार्ड पार्षद एमआईसी चेयरमेन भारत इंगले नितेश दलाल महेंद्र इंगले भरत भुजड़े राजेश महाजन सुमित वारुड़े वरिष्ठ हीरालाल बड़गुजर आशीष भगत महेंद्र कामले मनोज वाणी हेमंत महाजन महेंद्र सुगंधी सहित अन्य मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार