गणेश विसर्जन को लेकर निगम आयुक्त ने की अपील , रेणुका झील के निर्माणकार्य चलने के कारण हतनुर डैम या राजघाट पर करे गणेश विसर्जन


बुरहानपुर:— नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव रेणुका तालाब की सफाई की जा रही है और वर्तमान में निर्माण कार्य जारी होने के कारण शहर वासी रेणुका झील पर गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन नही कर सकते गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए आप ताप्ती नदी के राजघाट या हतनुर डैम पर गणपति विसर्जन कर सकते हैं नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रेणुका झील के निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण कोई भी वहां गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन ना करें जिसके कारण रेणुका झील के निर्माण करण में रुकावट ना हो व जिससे जल प्रदूषण न हो.आगामी गणेश चतुर्थी पूजा को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है निगरानी के लिए नगर निगम द्वारा कर्मचारियों को लगाए गए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post