नगर निगम ने "स्वच्छता ही सेवा " पखवाड़ा अभियान चला कर ताप्ती नदी राजघाट पर जेसीबी से कचरा हटा कर की सफाई , स्वच्छता की शपथ भी दिलाई

बुरहानपुर :— स्वच्छता ही  सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को नगर निगम बुरहानपुर द्वारा 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है इस पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा शहर के ताप्ती नदी राजघाट पर चिन्हित ब्लेक स्पॉट जगह पर जेसीबी से गंदगी हटाकर सफाई करवाई गई।


निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में सभी वार्डो में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है प्रत्येक वार्डो में निगम की टीम द्वारा सफाई की जा रही हैं जिला चिकित्सालय में सेक्टर 5 के सभी स्वास्थ कर्मचारियों का स्वस्थ परीक्षण किया गया शिविर में आज निगम के 70 सफाई मित्रो का स्वस्थ परीक्षण किया गया है।
निगम की स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा शहर के सावित्री बाई फुले कन्या स्कूल में गीला कचरा सुखा कचरा तथा स्त्रोत प्रथिकीकरण समझाइस देकर उनके फायदे बताए स्वच्छता अभियान की  विद्यार्थियों और स्कूल के पूरे स्टॉफ को  स्वच्छता की शपथ दिलाई गई इस दौरान नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post