ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किए जाने की मांग ,शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

बुरहानपुर :- ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किए जाने की मांग लंबे समय से कर्मचारी कर रहे हैं इसे लेकर सोमवार को जिले में प्रदेश अध्यक्ष व नेशनल मूवमेंट पेंशन स्कीम के प्रदेश कमेटी सदस्य ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया वहीं शाम में सभी डाईट कॉलेज परिसर में जमा हुए और अपना विरोध किया

नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर संयोजक विजय राठौड़ संयोजन में यूनिफाइड पेंशन स्कीम का काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया नारेबाजी की गई जिसमें सभी कर्मचारी भाइयों बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी कर्मचारी भाई बंधुओ ने नारेबाजी कर कहा कि हमें केवल पुरानी पेंशन चाहिए नई पेंशन स्कीम योजना एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम योजना हमें नहीं चाहिए हमें केवल पुरानी पेंशन चाहिए प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन लागू की जाए हमारे पेंशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे बीच में पितामह विजय बंधु जी एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में हम लोग लगातार यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध करते रहेंगे जब तक पुरानी पेंशन नहीं मिलेगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे नो एनपीएस नो यूपीएस केवल पुरानी पेंशन।

Post a Comment

Previous Post Next Post