बुरहानपुर :- बुरहानपुर शहर के बीचोबीच स्थित हमीद पूरा गोटिया पीर दरगाह रोड पर स्थित पवन मोबाइल शॉप में सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई दुकानदार अपनी दुकान खोलने ही पहुंचा था कि तभी धुआं उठता दिखाई दिया और नगर निगम फायर फाइटर को सूचना देने पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची 4 टैंकर एक दमकल के माध्यम से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया लेकिन इसी बीच मोबाइल शॉप में रखी मोबाइल की बैटरियां चार्जर केबल जल कर खाक हो गए वहां के स्थानि लोगों की मदद से आग बुझाने का काम किया गया।
दुकानदार विक्की सचदेव के अनुसार हाल ही में यहां शॉप खोली है सुबह शॉप खोलने आया तो देखा आग लगी हुई है दुकान में करीब 25-30 लाख रुपए का माल भरा था करीब 80 फीसदी से ज्यादा नुकसान हो गया है।
निगम अधिकारी बसंत पाटिल ने कहां की जैसे ही मोबाइल बैटरी की दुकान पर आग की सूचना मिली नगर निगम द्वारा दो फायरफाइटर दो पानी के टैंकर से आग बुझाने का काम किया फायर के लिए सभी को गोटिया पीर में सूचना दी है इनकी क्या करवाई है देखते हैं इस घटना को देख जो भी सख्त कार्रवाई होगी करेंगे
मोबाइल शॉप से सटे बाजु में माचिस गोदाम बड़ा हादसा टला
मोबाइल शॉप से सटे बाजु में एक माचिस गोदाम है साथ ही अन्य शोरूम फैक्ट्री आदि भी हैं अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था नगर निगम की टीम जहां आग लगी वहां की दीवार भी तोड़ना चाहती थी लेकिन दुकानदारों ने मना कर दिया।
Tags
बुरहानपुर समाचार