बुरहानपुर :- बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर के 100 से अधिक किसानों ने पुलिया बनाने की मांग को लेकर सोमवार को अमरावती नदी में खडे होकर आंदोलन किया ।
बता दे शाहपुर नगर के वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 से जुड़े हुए रास्ते पर पुलिया नही बन पाने से किसानों ने आंदोलन किया है किसानों ने विधायक अर्चना चिटनिस सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एव मोहन यादव सरकार से मांग की है की यहाँ पुलिया जल्द से जल्द बनाई जाए बारिश के दिनों में जब नदी को पानी आता है तो हमारी फसल सड़ जाती है और हमे उन फसलों को बे भाव बेचना पड़ता है इस रास्ते से करीब 250 से 300 किसानों की खेती है और वही यहा पास में शमशान भूमि भी है पुलिया और रोड नही होने से नगर वासियों को काफी मुश्किलों का सामना कर के अमरावती नदी पार करनी पड़ती है या नदी में ज्यादा पानी रहा तो करीब 6 किलोमीटर घूम कर शाहपुर पहुंचना पड़ता है किसानों ने कहा जल्द से जल्द पुलिया नही बनाई गई तो हम सभी किसान उग्र आंदोलन करेंगे इस दौरान किसान अजमल खान अशोक संपत प्रल्हाद प्रजापति राजू प्रजापति सहित 100 से अधिक किसान मौजूद थे।
शाहपुर नगर परिषद सीएमओ जेपी गुहा ने कहा कि वह खेतों में जाने का रास्ता है वहां बारिश के समय पानी रहता है गांवों की ओर जाने वाला रास्ता बना हुआ है।
Tags
बुरहानपुर समाचार