बुरहानपुर:- मध्य प्रदेश को महाराष्ट्र और गुजरात से जोड़ने वाला अंकलेश्वर-बुरहानपुर नेशनल हाईवे इस समय बुरहानपुर में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है सालों से सड़क की मरम्मत न होने के चलते जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं यह समक्ष पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है हाईवे का खस्ताहाल देखकर नहीं लगता कि यह मध्य प्रदेश को महाराष्ट्र और गुजरात से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे है हालांकि इसके पेचवर्क के लिए टेंडर हो चुका है लेकिन जिम्मेदारों की लेटलतीफी से अभी काम शुरू नहीं हो पाया है बरसात से गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और जान का खतरा भी बढ़ गया है
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित विधायक अर्चना चिटनीस का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोनी गांव के लोगों ने झंडू बाम आंदोलन चलाकर विरोध जताया है शुक्रवार को सुबह से सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़को पर उतरकर अनोखा विरोध किया ग्रामीणों के इस आंदोलन का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया सड़को पर आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को झंडू बाम बाटकर गुस्सा उतारा ताकि जिम्मेदार इस हाइवे की सुध लेकर राहगीरों को गढ्ढो से निजात दिलाए
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहाँ कि शहर महापौर गूंगी बहरी अंधी थी साथ ही साथ यहां के सांसद विधायक भी गूंगे बहरे अंधे है यह सिर्फ फोटो फ्रेम खींचने का काम करते हैं इसके अलावा कुछ काम नहीं है और जनता को गुमराह कर रहे हैं पूरा बुरहानपुर जिला गड्ढे गड्ढे से परेशान हमारा बुरहानपुर शहर संस्कृति के नाम से जाना जाता था बुरहानपुर शहर गंगा जमनी तहजीब के नाम से जाना जाता था पुरातत्व इमारत के नाम से जाना जाता था आज हमारा बुरहानपुर शहर गड्डो के नाम से जाना जाता है और हमारे शहर के तीनों नेता घोषणा घोषणा करते रहते है लगातार मांग करने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार जिले से गुजरने वाले नेशनल व स्टेट हाईवे की मरम्मत नहीं कर रही है इसका खामियाजा इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है लिहाजा ग्रामीणों के इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है उन्होंने बताया कि ट्रक कार और दोपहिया वाहन चालकों को झंडू बाम देकर इसका इस्तेमाल करने के लिए आग्रह किया गया है बताया गया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में सड़कों की बदहाली आम जनजीवन को किस तरह प्रभावित कर रही है रघुवंशी ने मांग की है कि जल्द ही न केवल अंकलेश्वर मार्ग बल्कि इंदौर इच्छापुर हाईवे सहित अन्य मार्गों की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए और इन मार्गों को आवागमन योग बनाया जाए
*सांसद और विधायक विज्ञप्ति तक सीमित होकर रह गए*
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा विज्ञप्ति तक सिमटे सांसद और विधायक बुरहानपुर अंकलेश्वर नेशनल हाईवे की मरम्मत और नवनिर्माण को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और स्थानीय विधायक अर्चना चिटनिस विज्ञप्ति तक सीमित होकर रह गए हैं बीते दिनों विधायक अर्चना चिटनीस ने विज्ञप्ति जारी कर इस मार्ग के नए सिरे से फोर लेन निर्माण की बात कही थी इसी तरह सांसद पाटिल ने भी मार्ग की मरम्मत को लेकर आश्वासन दिया था लेकिन अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है
*आगे गड्डो में बैठकर हड़ताल आंदोलन करेंगे*
कांग्रेस नेता हेमंत पाटिल ने कहा कि गड्डो में सड़क है या सड़क में गड्ढे बने हुए यह समझ नहीं आ रहा जिसको समझने के लिए एक जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने के लिए झंडू बाम आंदोलन किया इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को झंडू बाम की डब्बी बाटी है गुड्डू के कारण लोगों के सर कमर में पैरो में दर्द हो रहा है जिससे बम लगाकर उन्हें थोड़ी राहत मिल सके और जिम्मेदार अधिकारियों को शर्म आए जल्द से जल्द गड्ढे भरवाये पहले हमने गुलाब आंदोलन किया अब झंडू बाम आंदोलन किया अब हम आगे चलकर गड्डो में बैठकर हड़ताल आंदोलन करेंगेआंदोलन के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर यादव, हेमंत पाटील अकील औलिया के साथ ही लोनी गांव के ग्रामीण मौजूद थे
Tags
बुरहानपुर समाचार