राजस्थानी समाज, बुरहानपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर एक शाम देश भक्ती के नाम का आयोजन

राजस्थानी समाज, बुरहानपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर एक शाम देश भक्ती के नाम का आयोजन 


बुरहानपुर - राजस्थानी समाज, बुरहानपुर द्वारा स्थानिय बहादरपुर रोड़ स्थित राजस्थानी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर " एक शाम देश भक्ती के नाम " कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज की लगभग 18 प्रतियोगीयों ने भाग लेकर देशभक्ति गितों की प्रस्तुति दी गई।

जिसमें से निर्णायक मंडल की तिन सदस्य टिम श्री राजेश जैन, डॉ. मनोज अग्रवाल, श्रीमती विनीता माहेश्वरी ने निर्णय देते हुये, प्रथम पुरस्कार श्री अभिषेक जैन, द्वितीय पुरस्कार कु. आयुषी शर्मा, तृतीय पुरस्कार श्री आलोक जैन को प्रदान किया गया, बाकी सभी प्रतियोगीयों को प्रशस्ति पत्र एंव पुरस्कार प्रदान किये गये।

ये सभी पुरस्कार श्री ओमप्रकाश जी मूंदड़ा की धर्म पत्नी स्व. प्रेमलत्ता मूंदड़ा की स्मृति में प्रदान किये गये।

इस अवसर समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एंव बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थिति थे, कार्यक्रम के अंत में राजस्थानी समाज के अध्यक्ष श्री कैलाश पारीक ने समाज जनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए उपस्थिति समाज जनों का आभार प्रकट किया, इसी अवसर पर समाज के भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने भी समाज जनों को बधाई प्रेषित करते हुए समाज की प्रतिभाओं को शुभकामना प्रेषित की गई, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आलोक जैन द्वारा किया गया।
उक्त जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेंद्र कुमार पारीक द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post