बुरहानपुर - जिले में स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंडिया न्यूज़ 53 के संपादक और समाजसेवी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला शामिल हुए। सुबह 8 बजे शाही किला स्थित हकीमियां स्कूल में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हकीमियां स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी हैं ,स्टाफ द्वारा बहुत ही मेहनत कर किया गया। यह पर्व बच्चों में आजादी के उत्साह को ओर बढ़ाता है साथ ही बच्चों को वीर जवानों की शहादत को याद दिलाता है। इस दौरान हकीमिया स्कूल के प्रिंसिपल अफरोज सर,तिवारी मेडम,सकीना मेडम शिक्षक जलील उर्रहमान ,जाकिर बाबूजी ,तफ़जील मुफ़्ती सहित स्कूल स्टाफ और शिक्षक शामिल हुए।
सोसायटी ने किया सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर सुफ्फा एजुकेशन सोसायटी द्वारा गुलमोहर मार्केट में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला और जलील उर्रहमान का सम्मान किया। तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने कहा कि हाजी अब्दुल बसीत ओर उनकी टीम सरहानीय कार्य कर रही है। युवाओं की यह संस्था समाज सेवा के रूप में बेहतर कार्य कर रही है, लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, युवाओं को इस तरह की संस्थाओं से जुटकर आगे आना चाहिए और हिस्सा लेना चाहिए।
रोटी बैंक के कार्यक्रम में भी हुए शामिल
बुरहानपुर के ग्राम खड़कोद में स्थित रोटी बैंक के कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला शामिल हुए। यहां पर संचालक संजय शिंदे जी द्वारा बुजुर्ग गरीब बेसहारा लोगों के लिए रोटी बैंक आश्रम का संचालन किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर आज का कार्यक्रम समाज सेविका सकीना ज़फर ओर उनकी महिला साथियों द्वारा आयोजित किया गया। सभी ने रोटी बैंक संस्था द्वारा बुजुर्ग लोगों और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सरहना भी की। आयोजक सकीना ज़फर ने कहा कि हमें हर शुभ मौके पर बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने रोटी बैंक को सहयोग करने वाले दानदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार