बुरहानपुर :- हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया तिरंगा रैली कृषि उपज मंडी समिति से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंडी में समापन हुआ उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मंडी सचिव हरेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है इसके लिए हम प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं हम सभी भारत वासियों ने भारत की आजादी के लिए तिरंगे को हाथ में लेकर अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए लड़ाई लड़ी थी और जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया था जिनके कारण हमें आजादी मिली उन सभी को के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए नमन करते हुए उन्हें याद किया उन्हीं के बलिदान से आज हमें आजादी मिली आज इस देशभक्ति में हम सब रंगे हैं हम संकल्प ले की हर घर हर गली में तिरंगा फहरा कर तेरा कर देश के प्रति सम्मान प्रकट करें इस अवसर पर मंडी कर्मचारी सुनील पाटिल मनीष गंगराड़े मोहन कीर्तन अनिल पाटिल जयेश रामटेक सदानंद श्रीकांत गंगराड़े अशोक पाटिल संजय महेश्वरी सभी ने बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा रैली में भाग लिया।
Tags
बुरहानपुर समाचार