15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मुख्य समारोह हेतु नेहरू स्टेडियम पर फाईनल रिहर्सल हुई संपन्न

बुरहानपुर :- जिले में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह पूर्ण गरिमामय वातावरण के साथ मनाया जायेगा जिसको लेकर मंगलवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में किया जायेगा जहाँ मुख्य समारोह के लिए फाईनल रिहर्सल का आयोजन किया गया।


फाईनल रिहर्सल में ध्वजारोहण परेड मार्चपास्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई फाईनल रिहर्सल में बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र पाटीदार एवं जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने समारोह स्थल पर तैयारियों का मौका मुआयना किया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये 

फाईनल रिहर्सल के उपरांत नेहरू स्टेडियम पर बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने उपस्थितजनों को अभियान के तहत शपथ भी दिलाई वहीं हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा रैली आयोजित रही यह तिरंगा रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शनवारा बस स्टैण्ड से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई रैली में जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों विद्यार्थियों ने अपने हाथो में तिरंगा लेकर देश प्रेम की अलख जगाई इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को एसपी देवेन्द्र पाटीदार जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ए एसपी अंतर सिंह कनेश एसडीएम पल्लवी पुराणिक नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमांडेण्ट मीनाक्षी चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा स्कूली छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

Post a Comment

Previous Post Next Post