बुरहानपुर :- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं ए एसपी अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं अभियान का उद्देश्य देश वासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना एवं आमजन को अपने घरों कार्यालयों में हमारे गर्व का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न थानों में तिरंगा यात्रा तिरंगा रैली स्कूली बच्चों का थाना भ्रमण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना कोतवाली में यूनिक पब्लिक स्कूल के बच्चो को थाना भ्रमण करवाया गया जहां सीएसपी गौरव पाटिल एवं थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी द्वारा छात्रों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया गया उन्हे देश की आज़ादी के संघर्ष स्वतंत्रता आंदोलन एवं महापुरुषों के बारे बताते हुए स्वतंत्रता दिवस उल्लास उमंग के साथ मनाने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद करने तथा देश की आन बान शान के प्रतीक तिरंगा को अपने घरों पर फहराने के लिए प्रेरित किया साथ ही बच्चों को पुलिस के कार्यों एवं थाने की कार्यप्रणाली के बारे बताया गया थाना खकनार में भी स्कूली बच्चों को थाना भ्रमण करवाया गया एवं साइकिल रैली निकाली गई थाना लालबाग पुलिस द्वारा नेहरू मोंटेसरी स्कूल के बैंड पर आकर्षक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें थाने का पुलिस स्टॉफ एवं स्कूल के बच्चे शामिल हुए थाना शिकारपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई इसी तरह थाना नेपानगर एवं गणपतिनाका में बाइक तिरंगा रैली निकाली गई।
Tags
बुरहानपुर समाचार