नारी न्याय सम्मेलन भोपाल में महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर- श्रीमती सरिता भगत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष तथा उनकी समस्त टीम ने भोपाल मे दीदी विभा पटेल जी के नेतृत्व में आयोजित नारी न्याय सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की! इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भगत ने बताया आधी आबादी महिलाओं की होने के बावजूद महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए गुमराह किया जाता रहा है। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए न्याय मिलना चाहिए जिसके लिए प्रदेश भर से हजारों कि संख्या में राजधानी भोपाल में महिलाए एकत्रित हुई है। 
 कार्यक्रम में निम्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा
  1संसद में पारित 33% महिला आरक्षण अधिनियम तुरंत लागू हो 
2 नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब परिवार की महिला को सालाना ₹100000 या हर महीने 8500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में दिया जाए।
3 लाडली बहना योजना में भेदभाव समाप्त करते हुए इसके लाभ सभी बहनों को दिए जाएं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बुरहानपुर सरिता भगत के नेतृत्व में जिले से ग्रामीण अध्यक्ष मीनाक्षी महाजन, योगिता, उज्जवला सोनवाने,मीरा चौहान, निर्मला जवांकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post